Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सेंट्रल जेल में दो गुटों में झड़प, हिस्ट्रीशीटर के साथी घायल

India-1stNews




बीकानेर@ सेंट्रल जेल में देर रात कैदी आपस में भिड़ गए। आपसी मारपीट में दो कैदी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में रात लगभग 11 बजे कैदियों के दो गुटों में मारपीट हो गई, मारपीट के दौरान दो कैदी घायल हुए हैं। जेल में अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद जेल प्रशासन सक्रिय हो गय और इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रमक जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। इस मामले की बीछवाल थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।


इन गुटों में हुई आपसी भिड़ंत 
जयपुर के रायसर थाना क्षेत्र के रहने वाला मातादीन मीणा (30) ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ कुछ बंदियों ने मारपीट की है। एफआईआर में लिखा है कि वह तारीख पर कोर्ट में पेशी के लिए गया था। वापस लौटते ही उस पर कुछ बंदियों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। जिससे शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई है।

मातादीन ने जिन बंदियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, उनमें उमेश पुत्र लोकेश, रमेश पुत्र दयानंद, नीतेश पुत्र सुरेश ज्याणी, विकास पुत्र धर्मवीर, सूफियान पुत्र इमरान, शिवराज पुत्र पूरण सिंह, गोविन्द पुत्र भादर राम और गोपाल पुत्र जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों पक्षों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है। घायल बंदी मातादीन का मेडिकल करवाया जा रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब बीकानेर के सेंट्रल जेल में बंदी आपस में भिड़े हो। ऐसे में सुरक्षा के लिए खास प्रबंध की मांग बार-बार उठती रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562