Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पैसे लौटाने आये और नकली पिस्तौल से आठ लाख की लूट की, दो गिरफ्तार, एक फरार

India-1stNews




युवक से आठ लाख रुपए की लूट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी है। लूट में शामिल एक युवक फरार है,जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

खास बात है कि पुलिस के एक्टिव होते ही बदमाशों ने रुपए वापस लौटा दिए। इनके पास एक नकली पिस्तौल भी थी, जिसे जब्त किया गया है। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र का है।


सीसीटीवी फुटेज में नजर आए बदमाश

मुक्ता प्रसाद नगर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- थाना क्षेत्र में एक युवक से करीब 8 लाख रुपए की लूट हुई थी। युवकों ने लूट की और उनके पास एक अवैध हथियार होने का शक था। सीसीटीवी फुटेज में इनके हाथ में एक हथियार नजर आ रहा है। घटना के बाद पुलिस जैसे ही एक्टिव हुई। लूट करने वाले युवकों ने व्यापारी को फोन करके उसके रुपए वापस लौटा दिए।

लूट में कुल तीन युवक शामिल थे, जिसमें समीर और सिमरान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रामपुरा बस्ती के रहने वाले हैं। एक अन्य युवक अभी फरार चल रहा है। उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। तीनों बदमाशों ने लूटी गई रकम तो वापस लौटा दी लेकिन मामला इसके बाद भी दर्ज हो गया है।

लेन-देन का मामला

पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच लेन-देन का मामला था। इस बीच नकली पिस्टल के दम पर 8 लाख रुपए ले लिए बाद में ये राशि वापस लौटा दी गई। पुलिस सच पता लगाने के लिए दोनों गिरफ्तार युवकों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562