Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एमडी के साथ एक युवक गिरफ्तार,बाइक जब्त

India-1stNews




बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर गश्त के दौरान एक युवक हाईवे पर बाइक सहित खड़ा था और पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम कुदसू निवासी संदीप विश्नोई बताया। तलाशी के दौरान युवक संदीप से 12.05 ग्राम एमडी बरामद की गई।साथ ही बाइक जब्त की बरहाल पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज युवक से पूछताछ कर रही है।कार्रवाई में एसआई राधेश्याम सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562