Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कलयुग में रिश्तों-विश्वास की हत्या की घिनौनी दास्तां, जेठानी के प्रेमी ने किया था मनीषा का मर्डर

India-1stNews




बीकानेर के एकता नगर में करीब 9 दिन पहले मनीषा चौधरी की घर में लाश जली हुई मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। इस मामलें को बीकानेर एसपी और पूरी बीकानेर पुलिस उसी दिन से इस मामलें की तहकीकात में जुट गई थी। अब इस मामलें को लेकर बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मुक्ता प्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मृतका मनीषा चौधरी कांड को लेकर खुलासा किया है।

एसपी कावेंद्र सागर ने बताया कि मृतका मनीषा चौधरी की जेठानी सुमन के एक गोपाल नामक व्यक्ति के साथ लंबे समय से अवैध संबंध थे जिसकी भनक मनीषा को लग गई थी और मनीषा ने इसका जिक्र अपने परिवार के किसी सदस्य के आगे भी कर दिया था। इसी को लेकर मनीषा की जेठानी सुमन और उसके प्रेमी गोपाल ने मनीषा के कत्ल का प्लान बनाया। वारदात वाले दिन गोपाल मनीषा के घर पहुंचा जहां मनीषा ने आरोपी पुरानी जान पहचान के नाते गोपाल को चाय भी पिलाई। इसके बाद गोपाल ने पीछे से जाकर मनीषा के सिर और हथौड़ी से तीन चार वार कर उसे जान से मार दिया और मृतका को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

पुलिस ने एसआईटी का गठन किया जिसमें 5 पुलिस टीमों द्वारा 200 सीसीटीवी खंगाले गए. 300 लोगों से पूछताछ और 500 लोगो से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस मृतका की जेठानी सुमन के प्रेमी तक पहुंची.शातिर आरोपी गोपाल कुम्हार ने बताया कि हत्या की प्लानिंग के लिए कई वेब सीरिज देखी. इतना ही नहीं हत्या के बाद दिए गए धरने में भी शातिर गोपाल शामिल हुआ था. एसपी कावेंद्र सिंह ने बताया कि मर्डर मिस्ट्री के खुलासे के लिए SIT बनाई थी, जिसमें मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह, ASI दीपक यादव, कांस्टेबल श्रीराम, छगन लाल की रही विशेष भूमिका, Adsp सौरभ तिवारी, सीओ सिटी श्रवणदास संत RPS सुभाष गोदारा, CI विक्रम तिवारी, SI जसवीर, रेणुबाला की सक्रिय टीम रही और वारदात का खुलासा हो सका।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562