Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर@ मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में 16 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना 24 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है। मृतक के रिश्ते में भाई विनोद सुथार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, मुकेश सुथार (16) ने घर के आंगन में पंखे के हुक से फांसी लगा ली। इस दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो मुकेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562