Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पहलगाम में आतंकी हमला: 27 पर्यटकों की मौत, आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी, सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ लौट रहे पीएम मोदी

India-1stNews





जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। हमलावरों ने इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई हैै। लश्कर के संगठन TRF ने पहलगाम टेररिस्ट अटैक की जिम्मेदारी ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस आतंकी हमले के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। श्रीनगर में अमित शाह की जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ हाई लेवल बैठक जारी है। इस बैठक में एलजी मनोज सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

आतंकी हमले में दो विदेशी नागरीकों की मौत
पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हुई। बताया जा रहा है कि ये लोग नेपाल आर यूएई के थे। दो से तीन आतंकियों ने 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की।मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वो हनीमून पर यहां आया था।

आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।

चश्मदीद ने बताया, नाम पूछा फिर मारी गोली
पहलगाम में हुए आतंकी हमले चिंता बढ़ा दी है। इस साल 3 जुलाई 2025 से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और पहलगाम में ही बेस कैंप है। चश्मदीद ने दावा किया कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी। एक चश्मदीद ने बताया कि एक शख्स आया और उसने उसको गोली मार दी। उसने बोला शायद मुस्लिम नहीं है तो उसको गोली मार दी।

मरने वालों के नाम 1. मनुज नाथ (कर्नाटक) 2. शिवम मोगा (कर्नाटक) 3. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा) 4. हिमांशी नरवाल (हरियाणा) 5. शुभम द्विवेदी (यूपी) 6. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र) 7. अतुल मोहने (महाराष्ट्र) 8. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग) 9. सुदीप नेवपाने (नेपाल) 10. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई) 11. संजय लेले 12. हिम्मत कलाथय 13. प्रशांत कुमार 14. मनीष रंजन (हैदराबाद) 15. रामचन्द्रन 16. शलिंदर कल्पिया ​​​​​​​17. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)

घायलों के नाम 1. विनो भट्ट (गुजरात) 2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र) 3. अभिजवन राव (कर्नाटक) 4. संतरू (तमिलनाडु) 5. साहसी कुमारी (उड़ीसा) 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे

इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है।

श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया. आज रात वह भारत के लिए रवाना हो रहे हैं. बुधवार की सुबह भारत पहुंचेंगे. 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement