Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: हॉकी बट गन और 4 कारतूस बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने रीको एरिया में ईसीबी कॉलेज रोड पर हॉकी बट गन और 4 कारतूस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एसएचओ धीरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि रीको एरिया में ईसीबी रोड पर संदिग्ध युवक के पास हथियार होने की इत्तला मिली थी। पुलिस ने रामपुरा बस्ती की गली नंबर 4 निवासी यूसुफ अली को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो हॉकी बट गन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हो गए। अभियुक्त आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर प्रवृत्ति के 7 मुकदमे अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं। अभियुक्त हथियार कहां से लाया, इसका पता लगाया जा रहा है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement