Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर से लापता युवक और युवती के शव नहर में मिला, हत्या का आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ छत्तरगढ़ में सत्तासर के पास नहर से युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर छत्तरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ खाजूवाला करेंगे। छत्तरगढ़ के च9क 3डीएलएम में दो परिवार के लोग खेत काश्त करते हैं। 18 अप्रैल की रात को इन परिवारों का युवक लालचंद मेघवाल और दूसरे परिवार की युवती मोनिका गोस्वामी घर से निकल गए।

युवती नहीं मिली तो उसके पिता ने अगले दिन छत्तरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। अगले दिन 20 अप्रैल को सुबह सत्तासर के पास नहर में लालचंद का शव बरामद हो गया। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और युवती के घरवालों के खिलाफ छत्तरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। सोमवार को सुबह मोनिका का शव भी नहर से बरामद हो गया। उसके परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की। मामले की जांच सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

अब तक की छानबीन में प्रथम दृष्टया प्रेम संबंध के कारण युवक-युवती का घर से जाना और सामूहिक रूप से आत्महत्या करना सामना आया है। मौत का कारण भी पानी में डूबना लग रहा है। इसके बावजूद दोनों का विसरा लिया गया है जिसकी एफएसएल से जांच करवाई जाएगी। रिपोर्ट आने पर मौत का वास्तविक कारण सामने आ जाएगा। हत्या की रिपोर्ट में मारपीट सहित जो भी तथ्य दिए गए हैं, उन सभी जांच की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement