Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: युवक की जेब मे मोबाइल ब्लास्ट, ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

India-1stNews




बीकानेर@ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। हादसे में युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसके हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आई हैं अब तक मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम इमरान है। मोबाइल फटने की वजह से उसके हाथ की उंगलियां बुरी तरह से झुलस गईं। परिजनों की मदद से उसे तत्काल बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोबाइल किस कंपनी का था और उसमें विस्फोट क्यों हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी, नकली चार्जर या मोबाइल की बैटरी में खराबी इस तरह की घटनाओं का कारण बन सकती है। मोबाइल को जेब में ज्यादा देर तक न रखें और समय-समय पर बैटरी की स्थिति की जांच कराएं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement