Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शादी समारोह के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई थी। रात को वह ढाणी की चौकी पर बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब 4 बजे उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जाग गई।

पीड़िता ने बताया कि एक व्यक्ति सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए था। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे गाय के छप्पर में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और गला दबाने की कोशिश की। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी सड़क पर खड़ी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई है। घटनास्थल पर आरोपी के पैरों के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी कैलाश सांधु ने बताया कि टेक्निकल व नॉन टेक्निकल तरीकों से हमारी टीम काम कर रही है अभी तक किसी प्रकार की कोई पुख्ता चीज हमें नहीं मिली। टीम लगी है, जल्दी खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement