Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से होटल में दुष्कर्म, नहीं आई तो वीडियो किये वायरल!

India-1stNews




बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली सामग्री पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर की रहने वाली पीड़ित महिला ने ये गंभीर मामला दर्ज कराया है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर रामनिवास वाल्मीकि ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फोन पर दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे अक्टूबर, 2024 में बीकानेर शहर घुमाने के लिए बुलाया। तब वह जोधपुर से बीकानेर आ गई। आरोपी उसे बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने वाली गली में स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके दोस्त ने एक कमरा बुक कर रखा था। कमरे में आरोपी ने अपने बैग से कोल्ड ड्रिंक निकाली। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद उसे जब होश आया तो आरोपी उसके पास लेटा हुआ था। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। आरोपी ने धमकाया कि अगर किसी को बताया तो फोटो व वीडियो वायरल कर दूंगा। मैं बुलाऊं तब तुझे बीकानेर आना होगा। अगर नहीं आई तो वीडियो व फोटो तेरे पति को भेज दूंगा। दीपावली के 10-15 दिन बाद आरोपी के धमकाने पर वह वापस बीकानेर आई। तब आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि 5 दिन पहले आरोपी ने उसे फोन कर बीकानेर आने को कहा। पीड़िता नहीं आई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी ने फोटो पर 100, 200 व 500 लिखकर वायरल किए, जिससे उसकी प्रतिष्ठा खराब हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562