Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में लूट का आरोपी अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

India-1stNews




चूरू में सदर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने गश्त के दौरान 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पकड़े गए आरोपी की पहचान धोधलिया निवासी कृष्ण उर्फ किशन सिंह राजपूत (24) के रूप में हुई। वह बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में हुई एक करोड़ रुपए की लूट का वांछित अपराधी था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

एजीटीएफ टीम के हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार लंबोरिया के अनुसार डीएसटी इंचार्ज अमरसिंह की सूचना पर टीम सरदारशहर रोड स्थित रामपुरा गांव पहुंची। वहां से आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी के खिलाफ राजलदेसर, सरदारशहर, रतननगर और बीकानेर के बीछवाल थाने में कुल चार मामले दर्ज हैं। वह सरदारशहर थाने में दर्ज मारपीट के मामले में भी फरार था। फरारी के दौरान वह गुजरात, सालासर और जयपुर में छिपा रहा।

लूट के इस मामले में पुलिस पहले ही घंटेल निवासी चांदरतन और अंशुल सिंह उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर चुकी है। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सांगवान, सरजीत, गोपीराम, शमशेर और अनिल शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement