Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घड़सीसर पुलिया के पास मिली मानव खोपड़ी... FSL टीम मौके पर

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब घड़सीसर पुलिया के पास एक मानव खोपड़ी बरामद हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह खोपड़ी थाना क्षेत्र से कुछ समय पहले गुमशुदा हुए युवक की हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि डीएनए जांच और अन्य फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।घटना स्थल पर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है।
दीवार पर लिखा है,भूत कोटड़ी में आपका स्वागत है। मैं ट्रेन से कटकर मरा हूं



सूत्रों के मुताबिक धोबी तलाई निवासी पोला नामक युवक 7 मई को गायब हो गया था। जेएनवीसी पुलिस ने उसकी गुमशुदगी 12 मई को लिखी बताते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस थाना क्षेत्र से पोला गायब हुआ, उसी थाना क्षेत्र से यह शव मिला है। अगर मृतक की पहचान पोला के रूप में हुई तो बड़े सवाल खड़े होंगे।‌

फिलहाल यह मामला एक मिस्ट्री लग रहा है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का है, यह जांच से पता चलेगा।‌ लेकिन खोपड़ी का एक कमरे में ब्लॉक पर मिलना हत्या की ओर इशारा करता है। ख़बर लिखे जाने तक मृतक की खोपड़ी व अन्य अवशेषों को मोर्चरी रूम में रखवाया गया था।


पुलिस के अनुसार, मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का मामला है। फिलहाल शव के अन्य हिस्सों की तलाश भी की जा रही है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562