Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कोरोना का बढ़ता आंकड़ा, 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने

India-1stNews




पिछले काफी दिनों से पूरे भारत व प्रदेश में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। इसको लेकर चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बीकानेर में भी 30 मई को तीन कोरोना के मरीज सामने आए थे। आज फिर दो कोरोना पॉजिटिव मिले है जो फड़बाजार और जस्सूसर गेट के है। मिली जानकारी के अनुसार फड़बाजार क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक पॉजीटिव मिला है। जिसकी टे्रवल हिस्टी जयुपर की है। वहीं जस्सुसर गेट क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक पॉजीटिव मिला है। जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। 


बता दें कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसेज की संख्या 3783 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 22 मई को भारत में 257 केस थे। 9 दिन में कोरोना के मामलों में लगभग 1300% की बढ़ोतरी हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 1400 मामले हैं। वहीं महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 एक्टिव केस हैं।देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 5 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक और महाराष्ट्र में दो मौतें हुई हैं। जनवरी से अब तक देश में कोरोना से 38 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 31 की मौत बीते 4 दिन में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562