Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पत्नी को जिंदा जला देने के मामले में पति गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ झोंपड़े में महिला के जिंदा जल जाने की घटना महज हादसा नहीं वरन हत्या होने का शक है। इसी शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

दरअसल कल मंगलवार को नोखा के भादला गांव में विवाहिता की उसके ही घर में बने झोंपड़े में जलने से दर्दनाक मौत हुई थी। सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में मामले की जांच शुरू हुई, पुलिस को मृतका का शव भरी दोपहर को हुए हादसे के बाद झोंपड़े में ही एक चारपाई पर पड़ा हुआ मिला था।

विवाहिता आशा देवी प्रजापत के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया। पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा ने FSL टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मृतका को चारपाई से बांधकर आग लगाने के सुराग मिले हैं। शक के आधार पर आरोपी पति भोमाराम को पुलिस ने राउंड अप किया है।

गौरतलब है कि तीन बच्चों की मां आशा देवी की शादी 12 साल पहले हुई थी। मृतका का पीहर नागौर जिले के गुड़ा भगवानदास गांव में है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562