Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप ने दो वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत

India-1stNews




बीकानेर@ नाल थाना क्षेत्र के कावनी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। यहां सड़क पार कर रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान हीराई निवासी महेन्द्रसिंह की बेटी भाग्यश्री के रूप में हुई है, जो इन दिनों अपने ननिहाल कावनी गांव में रह रही थी। मंगलवार सुबह वह अपने नाना के साथ दूध देने निकली थी, तभी सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिजन बच्ची को आनन-फानन में पीबीएम अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे को चालक की लापरवाही बताया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562