Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विद्युत तारों की चपेट में आया युवक, हादसे में युवक की गई जान

India-1stNews




बीकानेर@ विद्युत पोल के झूलते तार की चपेट में आने से व्यक्ति को करंट लगा ओर उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना जिले के महाजन थाना क्षेत्र के गांव साबनिया रोही की है। जहां पोल से झूलते तार की चपेट में आने से साबनिया निवासी हंसराज पुत्र श्योपतराम की मृत्यु हो गई।

महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार हंसराज अपने खेत से लौट रहा था। बीच रास्ते में यह घटना हुई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए शव उठाने से मना कर दिया। कश्यप सिंह के अनुसार फिलहाल शव मौके पर ही है, ग्रामीणों की अपनी मांगे है। जिनका समाधान होने के बाद शव को उठाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562