Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध मादक पदार्थ सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

India-1stNews




बीकानेर पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम लगाने और आरोपी तस्करों की धरपकड़ के लिए एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पांचू थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदाथ सप्लाई करने वाले वांछित आरोपी दिलीप बिश्नोई को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सिंह सांदु ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उप अधीक्षक वृत नोखा हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा द्वारा एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना जसरासर के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ का सप्लायर वांछित आरोपी दिलीप बिश्नोई पुत्र जगदीशराम जाति बिश्नोई उम्र 28 साल निवासी चावण्डीया पुलिस थाना पांचोडी हाल शारदा बाल निकेतन रोड मरुधर कॉलोनी नागौर जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया है. मामले में पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है. आरोपी दिलीप बिश्नोई के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है. इस कार्यवाही में पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा, हेड कानिस्टेबल रामनिवास व कानिस्टेबल अमित शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562