Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: हथियारों के दम पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ हथियारों के दम पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला रोड़ा रोड़ नोखा निवासी शंकरलाल सोनी ने दर्ज कराया है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ निवासी संदीप पारीक, नोखा निवासी मदन बिश्नोई, नोखा निवासी सुरेश उर्फ सुशिया शिकारी, कुदसू निवासी पवन बिश्नोई, कुदसू निवासी सुभाष व आठ-दस अन्य के खिलाफ दर्ज कराया है।

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि मैं प्रार्थी शंकरलाल सोनी पुत्र रामूराम सोनी निवासी रोडा रोड नोखा का रहने वाला हूं। मैं महादेव गोल्ड के नाम सोने चांदी का व्यापार करता हूं। 27 जुलाई को शाम के वक्त करीब छह-साढ़ छह बजे घर पर मेरी पत्नी ललिता थी, तभी पांच गाडिय़ों में सवार होकर बदमाश प्रवृति के लोग मेरे घर में अनाधिकृत रूप से घुस आए, जिसमें मदन बिश्नोई पुत्र बंशीलाल, सुरेश उर्फ सुशिया शिकारी, पवन बिश्नोई व सुभाष खदाव नि. कूदसू अन्य 8-10 व्यक्ति थे, सभी ने एक राय होकर मेरी पत्नी ललिता पर जानलेवा हमला किया। सुरेश उर्फ सुशिया के हाथ में पिस्तौल थी, उक्त सभी ने मेरे घर में आंगन में आकर मेरी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि हम संदीप पारीक निवासी डूंगरगढ़ के आदमी है और उसने हमें भेजा है तेरे पति शंकरलाल को बाजार रहकर गोल्ड का व्यापार करना है तो हमें हर महीने फिरौती देनी होगी। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने 50 लाख रूपये की मांग की। परिवादी ने बताया कि संदीप पारीक बदमाश व्यक्ति है जो गैंगस्टरों से सम्पर्क रखता है जो मुझे पूर्व में भी रूपयों की मांग को लेकर तंग परेशान करता आ रहा है। परिवादी ने बताया कि सफेद कलर की फोरच्यूनर व ब्लेक कलर की फोरच्यूनर व ब्लेक स्कॉर्पियों व दो अन्य गाडिय़ां जिसमें एक थार व एक बोलेरो कैम्पर थी। सभी गाडिय़ां पर शिवराज बिश्नोई के बैनर लगे हुए थे।

परिवादी ने बताया कि मेरी पत्नी व मेरे परिवारजनों द्वारा बचाओ बचाओं का रोला करने पर मेरे पड़ौस से मेरा भाई गणपत, मनोज भागकर आये तथा पड़ौस में राहगीर इक्कठे हो जाने के कारण आरोपी गाडिय़ों में सवार होकर मुझे व परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हुए गाडिय़ों में सवार होकर भाग गए। परिवादी ने बताया कि उक्त घटना मेरे घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के द्वारा रिकॉर्डेड है, जिसमें मदन उड़सर, सुरेश उर्फ सुशिया, पवन व सुभाष खदाव व अन्य मुल्जिमान घर में अनाधिकृत घुसकर उपरोक्त घटना कारित की है। सभी आरोपी गैंगस्टर असामाजिक प्रवृति के व्यक्ति है, जो व्यापारियों से रंगदारी व फिरौती वसूली का अवैध काम करते हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में कई मुकदमें दर्ज है। आज मैं प्रार्थी घर नहीं था वरना आरोपी अनहोनी घटना को अंजाम दे देते। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नोखा थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ घटना में प्रयुक्त एक गाड़ी को भी पकड़ा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement