Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

डॉ. मेघना ने संभाला इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष का कार्यभार

India-1stNews





महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में हाल ही में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत हुई पदोन्नति में इतिहास विभाग की संकाय सदस्य डॉ. मेघना शर्मा ने एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत होने के साथ-साथ विभागाध्यक्ष का कार्यभार भी ग्रहण किया।
 
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने साफा व पुष्पगुच्छ देकर डॉ. मेघना को कार्यभार संभालाया तो प्रो. राजाराम चोयल ने पौधा भेंट कर डॉ. मेघना को बधाई प्रेषित की।
 
मीडिया से बात करते हुए डॉ. मेघना ने कहा कि इतिहास विभाग में आने वाले समय में नवाचार करने के प्रयास करते हुए सभी को साथ लेकर चलने की शैली अपनाते हुए कार्य किया जाएगा। साथ ही विभाग को आगे ले जाने व  राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के भी प्रयास रहेंगे। 
 
डॉ. मेघना के विभागाध्यक्ष बनने पर विप्र सेना के हरि गोपाल उपाध्याय, रविन्द्र जाजड़ा , पवन सारस्वत व रामोवतार के अलावा भवानी सिंह तंवर के नेतृत्व में विभाग के विद्यार्थियों द्वारा भी सम्मान किया गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement