Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: खाटूश्याम का दर्शन करके लौट रहे थे, आमने-सामने भिड़ी कारे 5 की मौत; कटर से काटकर निकाले शव

India-1stNews




बीकानेर में कारों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर घायल है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा है।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को डेडबॉडी सड़क पर बिखरी मिलीं। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, एक घायल ने बीकानेर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

एक कार सवार 4 लोग खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। उन सभी की मौत हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के सिखवाल उपवन के पास सोमवार देर रात 11 बजे नेशनल हाईवे-11 पर हुआ।

कार से बाहर उछलकर गिरे घायल

श्रीडूंगरगढ़ शहर के पास हुए एक्सीडेंट में दोनों कार पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक-दो घायल कांच तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कार स्विफ्ट डिजायर थीं। कारों में फंसी डेडबॉडी निकालने के लिए गाड़ियों को काटना पड़ा। एक शव इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

सड़क पर बिखर गए शव

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों को एक-दो बॉडी सड़क पर मिली। कुछ घायल भी सड़क पर गिरे मिले। एक कार में सवार अभयसिंह पुरा निवासी करण, बिग्गा निवासी दिनेश जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदन सारण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, बिग्गा निवासी मनोज जाखड़ की बीकानेर ले जाते समय मौत हो गई। ये सभी लोग खाटूश्याम मंदिर करने गए थे। वहीं, दूसरी कार में बैठे नापासर निवासी मल्लू उर्फ महालचंद भार्गव ने भी हादसे में दम तोड़ दिया।

इसी कार में सवार नापासर निवासी संतोष कुमार, नापासर निवासी सुरेंद्र, जितेन्द्र, लालचंद घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया


हादसे में मृतक

करण पुत्र भागीरथ जाखड़ उम्र 27 वर्ष निवासी अभयसिंह पुरा, दिनेश जाखड़ पुत्र पेमाराम उम्र 25 वर्ष निवासी बिग्गा,मदन सारण पुत्र भंवरलाल सारण उम्र 27 निवासी डूंगरगढ़ सुरेंद्र नाई पुत्र पदमाराम नाई उम्र 24 वर्ष निवासी नापासर, मनोज जाखड़ पुत्र ओमाराम जाखड़ उमर 24 वर्ष निवासी बिग्गा


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement