Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर@ पूगल थाना क्षेत्र के RD 682 के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने तेज भिड़ंत हुई। इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार चालक 28 वर्षीय जाकिर खान (निवासी गांव चकोसा, तहसील पूगल) की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पूगल के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

आरडी 682 के पास बीकानेर रोड पर जनता होटल के पास ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में से कौन सा वाहन ओवर स्पीड में था। पूगल थाना के हेड कॉन्स्टेबल मनोहर सिंह शेखावत व हेड कॉन्स्टेबल धर्माराम गोदारा मौके पर पहुंचे। पूगल पुलिस ने स्कॉर्पियो व कार को सड़क से हटवाया।

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने ही रुककर सहायता की और पुलिस को सूचना दी। घायलों को बाहर निकाला गया, जबकि जाकिर खान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement