Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कल बीकानेर आ रहे है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संविधान बचाओ रैली समेत कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

India-1stNews




बीकानेर@ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को बीकानेर आएंगे। गहलोत के साथ कार्यक्रम करने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड मची हुई है। अब तक दर्जनभर कार्यक्रम तय हो चुके हैं, जबकि कुछ नए कार्यक्रम जुड़ सकते हैं।

गहलोत मुख्य रूप से प्रोफेसर अशोक आचार्य की स्मृति में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने बीकानेर आ रहे हैं। इसी दौरान वे परशुराम भवन का लोकार्पण भी करेंगे। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, गोविन्द मेघवाल और भंवर सिंह भाटी अपने स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं।

गहलोत 30 जुलाई को सुबह सवा 6 बजे बीकानेर पहुंच जाएंगे। जयपुर से रात बारह बजे रेल से रवाना होने वाले गहलोत 30 जुलाई को पूरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे। सुबह दस बजे सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद 11 बजे संविधान बचाओ रैली में हिस्सा लेंगे। शाम चार बजे धरणीधर रंगमंच पर प्रो. अशोक आचार्य स्मृति व्याख्यानमाला में रहेंगे। यहीं से कुछ दूरी पर बने परशुराम महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

इसमें भी गहलोत शामिल होंगे। इन तीन कार्यक्रमों के अलावा गहलोत कई छोटे-बड़े आयोजनों में हिस्सा ले रहे हैं। अगले दिन 31 जुलाई काे गहलोत सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

इसी दिन दोपहर बारह बजे पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। इसमें भी गहलोत शामिल होंगे। शाम छह बजे रामपुरिया लॉ कॉलेज में राजीव गांधी स्टडी सर्कल की बैठक में और इसी परिसर में साढ़े छह बजे महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक में गहलोत शामिल होंगे।

गहलोत के आगे शक्ति प्रदर्शन
2 दिन के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता गहलोत के आगे अपना दमखम दिखाना चाहते हैं। अधिकांश कार्यक्रमों में डॉ. बी.डी. कल्ला अगवानी कर रहे हैं, वहीं पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल भी अलग से सम्मेलन कर रहे हैं।

देहात और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और यशपाल गहलोत भी अपने स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं युवा कांग्रेस नेता संजय आचार्य अपने पिता अशोक आचार्य की स्मृति में व्याख्यान माला का आयोजन कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments