Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चलती ट्रैन से गिरा युवक, हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गांव बेनीसर के पास रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलदेव पुत्र मुरलीधर सुथार, निवासी बीकानेर के रूप में हुई है। युवक बुधवार रात करीब 9 बजे बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से रवाना हुआ था।

प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों को शव बेनीसर स्टैंड से करीब 500 मीटर बीकानेर की ओर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement