Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नशा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, अश्लील वीडियो की आड़ में किया ब्लैकमेल

India-1stNews





बीकानेर@ जामसर थाना क्षेत्र में एक युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

जामसर थाने के एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि लगभग एक माह पहले वह दवा लेने के लिए अपने गांव से जामसर जा रही थी। रास्ते में याकूब शाह नामक व्यक्ति ने उसे बाइक पर छोड़ने का ऑफर दिया और बैठा लिया। रास्ते में उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement