Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एक साल में 6 करोड़ की बिजली चोरी! 70 वीसीआर भरी, कार्रवाई में पुलिस ने ड्रोन से नजर रखी

India-1stNews




बीकानेर में लगभग प्राइवेट बिजली कंपनी आने के बाद आज बिजली चोरी रोकने की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। शहर के डी4 क्षेत्र कसाइयों की बारी व जिन्ना रोड के इलाके में आज सुबह से भारी पुलिस ज़ाब्ता तैनात कर यह कार्यवाही की गई। करीब सौ पुलिसकर्मियों के साथ बिजली कंपनी के अधिकारी कनेक्शन काटने पहुंच गए। यहां बड़ी संख्या में लोगों के घरों के कनेक्शन काट दिए गए। यहां तक कि बिजली के तार भी हटा लिए। कुछ देर कंपनी की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और तनाव बढ़ता चला गया। बाद में स्थानीय लोगों ने समझाइश करके भीड़ को हटाया।

बिजली चोरी की सूचना पर पहुंचे थे अधिकारी

बिजली कंपनी के प्रतिनिधियों के पास अर्से से ये सूचना थी कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। सामान्य कर्मचारियों के जाने पर उन्हें कनेक्शन नहीं काटने देते। इस पर गुरुवार सुबह ही बड़ी संख्या में पुलिस के साथ कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

जानकारी के अनुसार, 80 से ज्यादा कनेक्शन कटने के बाद क्षेत्र के लाेग एकत्र हो गए। इस दौरान बिजली बंद कर दी गई। इससे मोहल्ले में रहने वाले बीमार लोगों को परेशानी हुई। एक गर्भवती महिला भी परेशान हुई तो गंभीर बीमारी से त्रस्त मोहल्ले वाले भी आक्रोशित हो गए। बाद में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

50 लाख रुपए हर महीने हो रही थी चोरी

बिजली कंपनी बीकेईएसल के स्पोक पर्सन अशोक शर्मा ने बताया- करीब 50 लाख रुपए की प्रति माह बिजली चोरी हो रही थी। यहां 10 वितरण ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति होती है। आज करीब 70 VCR भरी गई। राशि का अनुमान देर रात तक ही पता चलेगा। करीब 35 पुलिसकर्मी और CO सदर, कोटगेट SHO मौके पर मौजूद रहे।

एसडीएम सिटी कार्यपालक मजिस्ट्रेट और बीकेईएसएल की ओर से चीफ मैनेजर सुरेन्द्र सिंह चौधरी और मैनेजर तपन सामंत मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद मीटिंग हुई जिसमें मकसूद अहमद और अन्य ने कम्पनी से फिलहाल कार्रवाई नहीं करने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि वे लोगों को समझाएंगे कि अब बिजली चोरी नहीं करे। जो लोग वीसीआर की राशि नहीं जमा कराएंगे उनके खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समझौते के बाद माने

इन लोगों ने पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधियों को घेर लिया। सीओ सिटी श्रवणदास संत भी मौके पर पहुंचे। कोटगेट और सिटी कोतवाली के थानेदार भी मौके पर पहुंचे। बाद में पूर्व मेयर मकसूद अहमद ने मौके पर पहुंचकर वापस कनेक्शन जोड़ने की शर्त रखी। बाद में मकसूद अहमद के प्रयास से ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। शाम होते-होते कंपनी ने बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी। गलत तरीके से काटे गए कनेक्शन भी वापस जोड़ने पर सहमति हुई है।

पुलिस ने ड्रोन से नजर रखी

पुलिस कार्रवाई के दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी की। पिछले साल जुलाई में चोरी के खिलाफ कार्रवाई कर 8 उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी जिसमें से तीन ने राशि जमा करा दी जबकि 5 के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आज चोरी के जो मामले पकड़े गए उनमें मीटर टेम्परिंग और सर्विस में कट लगाकर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। कार्रवाई के बाद करीब 100 लोग पब्लिक पार्क स्थित ऑफिस के बाहर जमा हो गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement