Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सरहद पार से हेरोइन की तस्करी ! सीमा प्रहरियों की मुस्तैदी से 8.5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

India-1stNews





बीकानेर@ सुरक्षा बल (BSF) बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान चलाकर 1.665 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 8.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के उपमहानिरीक्षक अजय लूथरा, इंटेलीजेंस ब्रांच जोधपुर उपमहानिरीक्षक धनंजय मिश्रा, 96वीं वाहिनी के कमांडेंट अभिमन्यु झा और इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर के उपसमादेष्टा महेश चंद जाट के निर्देशन में की गई। ग्राम 21 बीडी के क्षेत्र में स्थानीय पुलिस खाजूवाला के साथ यह संयुक्त तलाशी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

तस्करी पर कड़ा प्रहार
बीएसएफ इंटेलीजेंस ब्रांच को सूचना मिली थी कि काउंटरपार्ट की ओर से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की योजना है। उसी सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया और तस्करी की बड़ी खेप को बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। इससे पहले भी बीएसएफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच कई बार ऐसी बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दे चुकी है।

नशामुक्ति की दिशा में प्रयास
बीएसएफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच बॉर्डर क्षेत्र में सतर्कता से अपनी ड्यूटी निभा रही है, ताकि इस क्षेत्र को नशे और अपराध से मुक्त बनाया जा सके। महेश चंद जाट, उपसमादेष्टा, समय-समय पर ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके।

अभियान में सहयोगी अधिकारी
इस अभियान में 96वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी शिव भास्कर तिवारी, उपसमादेष्टा अरुण कुमार, निरीक्षक इंद्राज सिंह बड़सरा और इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर के निरीक्षक कमलेश कुमार तथा खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत व पुलिस के जवानों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement