Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चार मकानों में चोरी, पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे दो आरोपी

India-1stNews




श्री डूंगरगढ़ में चार मकानों में चोरी, पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे दो आरोपी

बीकानेर@ श्री डूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में 8 अगस्त की रात को हुई चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। देर रात चोरों ने इलाके के चार अलग-अलग मकानों को निशाना बनाया और घरों से मोबाइल फोन तथा सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे में सूने पड़े मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह चोरी का पता चलते ही पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। SHO जितेंद्र कुमार के निर्देशन में ASI ग्यारसीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई और मात्र 48 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 8 अगस्त की रात चार मकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल और कुछ आभूषण बरामद किए हैं।

SHO जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। संभावना है कि वे क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों में भी शामिल रहे हों। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और शेष बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement