Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

India-1stNews




राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (गुरुजी) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

बीते कुछ दिनों से वहां भर्ती थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था।

81 साल के गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वो एक साल से डायलिसिस पर थे। डायबिटीज की भी बीमारी थी। पूर्व सीएम की हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी।

शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक थे। वह यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान कोयला मंत्री रह चुके थे। हालांकि चिरूडीह हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562