Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:शहीद स्मारक पर छात्रों ने चलाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश दिया

India-1stNews

बीकानेर। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय, बीकानेर के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का उदाहरण पेश किया।

कॉलेज गेट के पास बार-बार समझाने के बावजूद स्थानीय लोग कचरा डालते रहे, जिससे वहां गंदगी फैल गई और आवारा पशु जमा होने लगे। इसका असर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों पर भी पड़ रहा था।

समस्या का कोई हल न निकलने पर विद्यार्थियों ने खुद ही पहल की। सुबह 5 बजे से छात्र-छात्राएं मौके पर खड़े होकर लोगों को कचरा न डालने के लिए समझाने लगे। उनका कहना था कि दशहरे की छुट्टियों में भी वे घर नहीं जाएंगे और गेट पर निगरानी रखकर गंदगी रोकेंगे।

इसी क्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वीर चक्र विजेता शहीद रफीक समेजा स्मारक की सफाई कर स्वच्छता पखवाड़े को सार्थक रूप दिया।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement