Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 4 लाख, हनीट्रेप मामले में तीन गिरफ्तार

India-1stNews



नागौर। कोतवाली पुलिस ने हनीट्रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए हड़पने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित से 50 लाख रुपए की भी मांग की थी। जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को विनोद सांखला (44) पुत्र पृथ्वीराज माली निवासी हाउसिंग बोर्ड, नागौर ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी उसके साथ हनीट्रेप की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूले।

कोतवाली थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

  • महेंद्र (27) पुत्र शैतानराम माली निवासी बागानादा ईंगाणा, नागौर
  • हरेंद्र (30) पुत्र पत्रालाल माली निवासी नागौर
  • पूजा शर्मा उर्फ पूजा (20) पत्नी विकास पुत्र जितेन्द्र वैष्णव निवासी गंगाशहर, बीकानेर

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामला गंभीर होने के चलते आगे और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement