Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में सड़क हादसा: कार पलटने से भाजपा नेता विक्रम सिंह ने तोड़ा दम

 


बीकानेर। सोमवार देर रात बीकानेर-सरदारशहर रोड पर हुए सड़क हादसे में भाजपा से जुड़े युवा नेता विक्रम सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। विक्रम सिंह सत्तासर गांव के निवासी थे और सामाजिक गतिविधियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।

जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह अपनी कार से सरदारशहर से आडसर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने ऊंट आ गया। ऊंट को बचाने के प्रयास में उनकी कार पलट गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों तक पहुंची, जिसके बाद सत्तासर गांव सहित अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, झंझेऊ सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सिंह, पूर्व सरपंच रतन सिंह, समुंद्र सिंह, भाग सिंह शेखावत और महावीर सिंह शेखावत समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विक्रम सिंह पिछले कुछ वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण गांव व क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान बन गई थी।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement