Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में भू-माफियाओं का आतंक: बुजुर्ग महिला खातादारों के हिस्से की जमीन अवैध तरीके से बेची

India-1stNews



​बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर में भू-माफियाओं द्वारा अवैध गतिविधियों को अंजाम देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। माफियाओं ने एक बुजुर्ग महिला खाताधारक की जमीन के हिस्सों को कूटरचित तरीके से बेच दिया है।

​मुक्ताप्रसाद नगर बस्ती निवासी 65 वर्षीय मालती देवी पत्नी जसवंत कोठारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। मालती देवी का आरोप है कि भू-माफियाओं ने मिलीभगत कर 4.5 बीघा जमीन के अलग-अलग खसरा नंबरों (जैसे 163, 1042/365, 162) में उनके हिस्सों को अवैध तरीके से बेच दिया है।

​शिकायत में बताया गया है कि माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया और लगातार बुजुर्ग महिला को परेशान कर रहे हैं। महिला ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जाँच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement