Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रातों-रात सुरक्षा बढ़ाने की पहल, नाईट गश्त अधिकारियों की लिस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड

India-1stNews



बीकानेर@ शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए बीकानेर पुलिस ने एक अभिनव पहल की है। पुलिस ने अब नाईट गश्त (Night Patrol) पर तैनात रहने वाले अधिकारियों की सूची उनके संपर्क नंबरों के साथ सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से अपलोड करना शुरू कर दिया है।

​इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अब आम नागरिक को पता रहेगा कि किसी भी समय उनके क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी की है।

​पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि उन्हें कोई समस्या या परेशानी होती है, तो वे बिना किसी झिझक के सीधे गश्त अधिकारियों से संपर्क करें। पुलिस का मानना है कि यह कदम नागरिक सुरक्षा में विश्वास बढ़ाने और पुलिस-जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562