Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नशे में बेकाबू ट्रक बना मौत का पहिया, चार गौवंश कुचले, चालक गिरफ्तार, देखे वीडियो

India-1stNews



बीकानेर। सेरुणा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। शराब के नशे में धुत कंटेनर ट्रक चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे पांच गौवंश को कुचल दिया। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन  ग्रामीणों की तत्परता से ज्यादा देर तक नहीं बच सका। पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रक को रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद सड़क पर लंबी दूरी तक खून के निशान फैल गए। गुस्साए लोगों ने मौके पर चालक की जमकर धुनाई भी कर दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक नागालैंड रजिस्ट्रेशन का है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटियां लदी हुई थीं। मृत गायों का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। घटना से इलाके में रोष व्याप्त है और ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement