Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस की दबिश, 14 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक कैश बरामद

India-1stNews



​– सीओ सिटी के नेतृत्व में 3 थानों की पुलिस ने की कार्रवाई, मची अफरा-तफरी, जवानों ने दौड़कर पकड़ा

​बीकानेर, 16 नवंबर।

बीकानेर शहर में जुए के अड्डों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने रविवार शाम को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर के बिन्नाणी चौक स्थित सेला महाराज के यहां चल रहे जुए के एक बड़े अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर 14 जनों को गिरफ्तार किया है।

​मौके से करीब पांच लाख रुपये से अधिक की जुआ राशि भी बरामद की गई है।

​तीन थानों की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

​यह कार्रवाई सीओ सिटी श्रवणदास संत की अगुवाई में की गई। इस बड़ी दबिश के लिए सीओ सिटी ने कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह, कोतवाली थानाधिकारी और नयाशहर थानाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की एक संयुक्त टीम बनाई।

​पुलिस को देख मची अफरा-तफरी, भागे जुआरी

​बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ियां बिन्नाणी चौक में पहुंचीं, वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही जुआरी गलियों में इधर-उधर भागने लगे। पुलिस के जवानों ने भी उनके पीछे दौड़ लगाकर उन्हें दबोच लिया।

​फिलहाल, पुलिस पकड़े गए सभी 14 जुआरियों को नयाशहर थाने लेकर गई है, जहां खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

​आधी रात तक जमते हैं जुए के अखाड़े

​जानकारी के अनुसार, शहर के अंदरूनी इलाकों की छोटी-छोटी गलियों में बड़े स्तर पर जुआघर चल रहे हैं, जो पुलिस की नजर से दूर रहते हैं।

​रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहता चौक, बिन्नाणी चौक, झंवरों का चौक, नत्थुसर गेट, शीतल गेट और जस्सूसर गेट जैसे इलाकों में जुआरी रोजाना शाम 4 बजे से सुबह की 4 बजे तक जुआ खेलते हैं। "खुलासा न्यूज" भी लगातार इस मुद्दे को उठाता रहा है कि कैसे युवा वर्ग जल्दी धनवान बनने के चक्कर में जुए की लत का शिकार हो रहा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement