Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में कलयुगी बेटे की करतूत: 78 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या, चुपचाप खेत में दफनाया; पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने कब्र से निकाला शव

India-1stNews



– बज्जू के गौडू गांव की घटना: भाई से बोला 'गिरने से मौत हुई', पड़ोसी ने खोली पोल तो कुबूला जुर्म और हुआ फरार

– पुलिस ने एसडीएम की अनुमति के बाद जमीन से निकाला शव, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

बीकानेर/बज्जू, 29 नवंबर। बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र के गौडू गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने 78 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गुनाह छिपाने के लिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करते हुए उसे खेत में दफना दिया।

​मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पड़ोसी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शुक्रवार को एसडीएम की अनुमति के बाद शव को कब्र (जमीन) से वापस बाहर निकाला।

क्या है पूरा मामला?

​पुलिस के अनुसार, घटना गौडू गांव की है। आरोप है कि योगीराज ने अपने पिता गोपीराम (78) पुत्र लेखराम विश्नोई की 27 नवंबर को पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद 28 नवंबर को शव को चक 03 एमडीएम गौडू स्थित मृतक के दूसरे बेटे ख्यालीराम के खेत में दफना दिया गया।

झूठ बोलकर दफनाया, पड़ोसी ने खोला राज

​मृतक के दूसरे बेटे ख्यालीराम ने बज्जू थाने में अपने भाई योगीराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

ख्यालीराम ने पुलिस को बताया, "मेरे भाई योगीराज ने कहा था कि पिताजी गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। मैंने उसकी बात पर विश्वास करके अंतिम संस्कार (दफन) कर दिया।"

​लेकिन बाद में एक पड़ोसी ने ख्यालीराम को बताया कि उसने बाप-बेटे को आपस में झगड़ते हुए देखा था। जब ख्यालीराम ने सख्ती से भाई योगीराज से पूछा, तो उसने कबूल किया, "हां, मैंने मार दिया था।" इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शव का होगा पोस्टमार्टम

​बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शव को जमीन से निकालने के लिए एसडीएम से अनुमति ली गई।

​थानाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को पत्र लिखकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया है, ताकि मौत के सही कारणों और चोटों की पुष्टि हो सके। फिलहाल पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562