Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में 'केसिनो कल्चर' पर पुलिस का प्रहार: अस्पताल के पास चल रहे थे हाईटेक जुआघर, 7 मशीनें जब्त; 10 गिरफ्तार

India-1stNews



– नयाशहर SHO कविता पूनिया का एक्शन: दो ठिकानों पर रेड, 20 हजार नकद बरामद

– अमरजीत और बाबूलाल बिश्नोई के बताए जा रहे हैं अड्डे, शहर के जुआरियों में हड़कंप

बीकानेर, 29 नवंबर। बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में पनप रहे हाईटेक जुए यानी 'केसिनो' के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। SHO कविता पूनिया ने अपनी टीम के साथ सैटेलाइट अस्पताल के आसपास चल रहे दो अवैध केसिनो अड्डों का भंडाफोड़ करते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

​इस कार्रवाई से शहर में चोरी-छिपे जुआ संचालित करने वालों की नींद उड़ गई है। पुलिस ने मौके से 7 इलेक्ट्रॉनिक केसिनो मशीनें और 20,150 रुपये की नकदी बरामद की है।

सैटेलाइट अस्पताल के पास चल रहा था 'खेल'

​पुलिस को इनपुट मिला था कि सैटेलाइट अस्पताल के आसपास के इलाके में मशीनों के जरिए जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर सीआई कविता पूनिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राकेश गोदारासब इंस्पेक्टर कोहर सिंह की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इन 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार

​पुलिस की रेड में जुआ खेलते और खिलवाते हुए अलग-अलग इलाकों के 10 लोग हत्थे चढ़े हैं:

  1. अफराज (19) पुत्र रुसतम अली (निवासी गली नं. 12, लालगढ़)
  2. घनश्याम (47) पुत्र धनराज राजपुरोहित (निवासी राणीसर बास)
  3. अजयपाल (38) पुत्र मूलसिंह राजपूत (निवासी राणीसर बास)
  4. राजपाल (47) पुत्र रामेश्वर ब्राह्मण (निवासी सी-367, करणी नगर)
  5. नंदलाल (46) पुत्र केसरीमल नायक (निवासी गली नं. 6, रामपुरा बस्ती)
  6. महबूब अली (38) पुत्र शौकत अली (निवासी पंडित धर्म कांटे के पीछे, गजनेर रोड)
  7. मोहम्मद नियाज़ (30) पुत्र हारुन (निवासी ठठेरा बाजार, सिटी कोतवाली)
  8. बाबूलाल (49) पुत्र रामप्रताप विश्नोई (निवासी राणीसर बास)
  9. संतोष (49) पुत्र रूपाराम मेघवाल (निवासी ओडों का बास, सर्वोदय बस्ती)
  10. मनीष (30) पुत्र महावीर प्रसाद पड़िहार (निवासी श्रीरामसर टंकी के पास)

किसके थे ये अड्डे?

​पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से एक केसिनो अमरजीत नाम के व्यक्ति का है, जबकि दूसरा अड्डा पकड़े गए आरोपी बाबूलाल विश्नोई द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब इन मशीनों के स्रोत और मुख्य सरगनाओं की कुंडली खंगाल रही है।

​यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश और एएसपी सौरभ तिवाड़ी व सीओ सिटी श्रवण दास संत के सुपरविजन में की गई।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनियां, कोहरसिंह, शेरसिंह, कानदान, प्रहलाद, विकास कुमार, पुरूषोतम, सोना, मंजू शामिल रहीं।






Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562