Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ा: रात के अंधेरे में 1.5 किलो चांदी और नकदी पार; 'जय श्री श्याम' लिखा कड़ा और मूर्तियां भी ले गए चोर

India-1stNews



– हौसले बुलंद: रासीसर पुरोहितान निवासी मनीष सोनी की दुकान को बनाया निशाना; शटर के साथ पिछला गेट भी तोड़ा

– पुलिस जुटी जांच में: रात 3 बजे मिली वारदात की सूचना; डेढ़ किलो चांदी समेत नकदी चोरी, BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज

बीकानेर, 4 फरवरी (बुधवार)। बीकानेर के नोखा कस्बे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाने लगे हैं। रविवार की रात (1-2 फरवरी की दरमियानी रात) अज्ञात चोरों ने एक सोना-चांदी की घड़ाई की दुकान का शटर और पिछला गेट तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया।

​चोर दुकान से करीब 1.5 किलो चांदी के आभूषण और गल्ले में रखी 10-12 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

शाम को दुकान बढ़ाकर गए, रात 3 बजे टूटा मिला शटर

​पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार सोनी (निवासी रासीसर पुरोहितान) ने पुलिस को बताया की 1 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे वे अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। देर रात करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ पड़ा है। जब वे दुकान पहुंचे, तो देखा कि शटर टूटा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए पीछे के गेट का ताला भी तोड़ दिया था।

'जय श्री श्याम' वाला कड़ा और देवताओं की मूर्तियां चोरी

​चोरों ने दुकान में रखी चांदी पूरी तरह साफ़ कर दी। चोरी गए सामान की लिस्ट लंबी है: कुल करीब 1.5 किलोग्राम चांदी। चांदी की आड़, बाजूबंद, लेडीज चूड़ियां व कड़े, छल्ले, चोथ मादलिया, पैडल, रखड़ी, पाटी, लेडीज और जेंट्स चेन। एक चांदी का कड़ा जिस पर "जय श्री श्याम" लिखा हुआ था। गणेश-लक्ष्मी की 25 मूर्तियां और चांदी का छत्र।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

​मामले की गंभीरता को देखते हुए नोखा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) (सेंधमारी/गृहभेदन) और 305(a) (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सउनि (ASI) नरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।


Post a Comment

0 Comments