Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: CBI-ED का डर दिखा सास-बहू को 3 दिन रखा 'कैद' 48 लाख ठगने वाला मास्टरमाइंड बेंगलुरु से गिरफ्तार

India-1stNews



​– सनसनीखेज खुलासा: सुप्रीम कोर्ट का फर्जी वारंट भेजकर मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी थी धमकी; साइबर टीम ने 38 लाख रुपये किए बरामद

– SP कावेन्द्र सागर का एक्शन: प्रभारी रमेश सर्वटा की टीम ने कर्नाटक में दी दबिश; आरोपी किरण कुमार से पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

​बीकानेर, 7 फरवरी (शनिवार)। बीकानेर में साइबर ठगों द्वारा 'डिजिटल अरेस्ट' कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने ठगी के मास्टरमाइंड किरण कुमार को कर्नाटक के बेंगुलुरु से गिरफ्तार किया है।

​ठगों ने बीछवाल क्षेत्र की रहने वाली सास-बहू को सुप्रीम कोर्ट का फर्जी वारंट भेजकर और खुद को CBI/ED अफसर बताकर 48 लाख रुपये की चपत लगाई थी।

​3 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' और खौफ का मंजर

​ठगी की यह कहानी किसी फिल्म की तरह है, जहां पीड़ितों को उनके ही घर में कैद कर दिया गया। ठगों ने सास-बहू को वीडियो कॉल कर बताया कि वे मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े केस में फंस गई हैं। उन्हें डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट और जांच एजेंसियों के फर्जी अरेस्ट वारंट भेजे गए। पीड़ितों को लगातार वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर किया गया (डिजिटल अरेस्ट) और धमकी दी गई कि अगर कॉल काटी तो तुरंत पुलिस घर पहुंच जाएगी। इसी डर में ठगों ने 48 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

​पुलिस की जांबाजी: 22 लाख फ्रीज, 38 लाख बरामद

​एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में साइबर टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। साइबर थानाधिकारी रमेश सर्वटा के नेतृत्व में एएसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल श्रीराम और महेंद्र की टीम बेंगलुरु पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी के 38 लाख रुपये बरामद करने में सफलता पाई है। इससे पहले पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 22 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज (Freeze) भी करवा दिए थे।

​क्या है यह 'डिजिटल अरेस्ट' का नया खतरा?

​साइबर ठग अब लोगों को डराने के लिए पुलिस, सीबीआई या कस्टम अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं। वे बैकग्राउंड में फर्जी थाना या ऑफिस दिखाते हैं और कहते हैं कि आपके नाम से कोई नशीला पदार्थ या अवैध पार्सल पकड़ा गया है। इसी 'कानूनी डर' का फायदा उठाकर वे लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं।

​बीकानेर पुलिस अब किरण कुमार से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और देशभर में की गई अन्य ठगियों का पर्दाफाश किया जा सके।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement