Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में चाकूबाजी: घर लौट रहे युवक पर किया हमला; कान पर लगा चाकू, नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज

India-1stNews



​– सोनगिरी कुआं क्षेत्र की घटना: दानिश नाम के युवक को बीच रास्ते में रोका; आरोपी जे.के. उर्फ राजा कछावा ने निकाला चाकू

– पुलिस ने शुरू की जांच: घायल के पिता मुख्तार खान ने दर्ज कराया केस; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

​बीकानेर, 7 फरवरी (शनिवार)। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात सिपाहियों का मोहल्ला (सोनगिरी कुआं) क्षेत्र में हुई, जहां रास्ते में रोककर एक युवक पर धारदार हथियार से वार किया गया। इस हमले में युवक घायल हो गया है।

​पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला

​दाऊजी मंदिर के पीछे रहने वाले मुख्तार खान (पुत्र हाजीलाल खान) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की मुख्तार खान का पुत्र दानिश कसाइयों की बारी से अपने घर की तरफ लौट रहा था। जब दानिश सोनगिरी कुआं क्षेत्र के पास पहुंचा, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी राजा कछावा उर्फ जे.के. ने उसे रोक लिया। बिना किसी ठोस वजह के आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और दानिश पर वार कर दिया। हमले के दौरान चाकू दानिश के कान पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

​पुलिस आरोपी की तलाश में

​वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया गया। नयाशहर पुलिस ने मुख्तार खान की रिपोर्ट पर आरोपी राजा कछावा के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या किसी मामूली बात पर विवाद हुआ। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement