Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सांखला फाटक पर बड़ा हादसा; ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैर कटे, लहूलुहान हालत में PBM रेफर

India-1stNews



​– कोटगेट थाना क्षेत्र की घटना: रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा; मौके पर मची अफरा-तफरी, भारी भीड़ जमा

– देवदूत बने सेवादार: खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था ने पहुंचाया अस्पताल; पुलिस जुटी पहचान में

​बीकानेर, 7 फरवरी (शनिवार)।बीकानेर के हृदय स्थल सांखला रेलवे फाटक पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए घायल को अस्पताल भिजवाया।

​ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादार सक्रिय हुए। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

​पहचान की कोशिश जारी

​पुलिस अब घायल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ट्रैक पार कर रहा था या उसने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement