Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में 2 युवकों ने लगाई फांसी: मानसिक तनाव बना काल कमरों में तोड़ा दम

India-1stNews



​– डिप्रेशन ने ली जान: जोरावरपुरा में 25 साल के राकेश और उदासर में दलीप सिंह ने किया सुसाइड; पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया

– जांच शुरू: दोनों ही मामलों में 'मानसिक परेशानी' सामने आई वजह; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

​बीकानेर, 4 फरवरी (बुधवार)।बीकानेर जिले में मानसिक तनाव और बीमारी जानलेवा साबित हो रही है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों ही घटनाओं में आत्महत्या का प्राथमिक कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​1. नोखा: 25 साल के युवक ने कमरे में लगाई फांसी

​पहली घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जोरावरपुरा की है।यहां 25 वर्षीय युवक राकेश ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और इसी परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आत्महत्या के विस्तृत कारणों की जांच कर रही है।

​2. पांचू: उदासर में छोटे भाई ने दी जान

​दूसरी घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव उदासर की है, जो 3 फरवरी की बताई जा रही है।मृतक के बड़े भाई ओमसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के अनुसार, उसका छोटा भाई दलीप सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहा था। इसी तनाव में आकर उसने फांसी लगा ली। पांचू पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement