Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत; नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म; शरीर पर मिले सिगरेट से जलने के घाव

India-1stNews



​– छतरगढ़ की शर्मनाक घटना: फोटो वायरल करने की धमकी देकर क्वार्टर में बुलाया; होश आया तो शरीर पर मिले जलने के निशान

– पुलिस ने कराया मेडिकल: 3 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; पीड़िता ने 100 नंबर पर दी सूचना, CO अमरजीत चावला कर रहे जांच

​बीकानेर, 4 फरवरी (बुधवार)। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला को नौकरी का झांसा और फोटो वायरल करने की धमकी देकर जाल में फंसाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

​दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने पीड़िता के शरीर को सिगरेट से जगह-जगह दागा। होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

​4 साल की पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल

​पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया की करीब 4 साल पहले उसकी पहचान छतरगढ़ क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। कुछ समय बाद आरोपी उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 2 फरवरी की शाम आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर अपने क्वार्टर पर बुलाया कि "आ जाओ, फोटो डिलीट कर दूंगा, वरना वायरल कर दूंगा।"

​नशीली ड्रिंक और 3 दरिंदे

​डर के मारे पीड़िता आरोपी के क्वार्टर पर पहुंची। आरोपी ने उसे चाय और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।पीड़िता का आरोप है कि जब उसे होश आया, तो उसे अहसास हुआ कि उसके साथ तीन लोगों ने गलत काम किया है। उसके शरीर पर सिगरेट से जलाने के कई निशान मिले हैं, जो उसकी बेबसी और आरोपियों की क्रूरता बयां कर रहे हैं।

​मेडिकल में पुष्टि, SC-ST एक्ट में केस दर्ज

​घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 100 नंबर पर कॉल किया। छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल ले गई। मेडिकल जांच में पीड़िता के शरीर पर जलने के निशानों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC-ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच खाजूवाला वृत्ताधिकारी (CO) अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement