Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अब अपराध के साथ अपराधियों की 'जेब' पर भी चोट; हिस्ट्रीशीटर प्रदीप के अवैध टैंकर नेटवर्क का भंडाफोड़

India-1stNews



​– नया एक्शन प्लान: अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी; अवैध कमाई के जरियों को बंद करवा रही पुलिस।

– बड़ी कार्रवाई: 34 मुकदमों वाले शातिर अपराधी प्रदीप कुमार के गैरकानूनी 'पानी के धंधे' पर कसा शिकंजा।

– साफ संदेश: एसपी मृदुल कच्छावा बोले— "सिर्फ जेल नहीं, अब अपराधियों के नेटवर्क और फंडिंग सोर्स को भी करेंगे ध्वस्त।"

​बीकानेर, 8 मई (शुक्रवार)। बीकानेर पुलिस ने अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ एक नई और बेहद आक्रामक रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। अब पुलिस न केवल अपराध दर्ज कर रही है, बल्कि अपराधियों की उन गतिविधियों पर भी प्रहार कर रही है जहाँ से उन्हें काली कमाई और अपराध के लिए 'फंडिंग' मिलती है। इस 'इकोनॉमिक स्ट्राइक' के तहत पुलिस ने शहर के एक बड़े हिस्ट्रीशीटर के अवैध व्यावसायिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की है।

​हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार के अवैध पानी नेटवर्क पर वार

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में पुलिस ने 34 संगीन मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार अवैध रूप से पानी भरकर टैंकरों के जरिए बेचने का एक बड़ा गैरकानूनी नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस ने इस नेटवर्क पर प्रहार करते हुए उसकी अवैध कमाई के स्रोतों को बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

​क्यों अहम है यह नया प्लान?

पुलिस का मानना है कि अपराधी अक्सर जेल जाने के बाद भी अपने अवैध धंधों के जरिए सक्रिय रहते हैं और धन के बल पर अपना सिंडिकेट चलाते हैं। इस नए एक्शन प्लान के तहत पुलिस ने बीकानेर के सभी बड़े अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट तैयार की है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग, अवैध खनन, अवैध पानी सप्लाई या अन्य अवैध जरियों से पैसा कमा रहे हैं।

​अपराधियों में खौफ का माहौल

बीकानेर पुलिस का यह संदेश बिल्कुल साफ है— यदि आप अपराध करेंगे, तो न केवल जेल जाएंगे, बल्कि आपकी अवैध संपत्ति और कमाई के रास्तों को भी जड़ से उखाड़ दिया जाएगा। पुलिस की इस सक्रियता से शहर के नामी अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement