Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर; कई वाहनों को रौंदा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

India-1stNews




​— बेकाबू रफ्तार: रविवार शाम करीब 5 बजे अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने मचाया तांडव; तीन स्कूटी और एक बाइक को ली चपेट में।

— बड़ा हादसा: जोशी आइसक्रीम के पास बाइक को चकनाचूर कर दुकान की चौकी से टकराई कार; मची अफरा-तफरी।

— गंभीर स्थिति: हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; आक्रोशित भीड़ ने जताया कड़ा रोष।

​बीकानेर, 10 मई (रविवार)। बीकानेर के शहरी क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास नगर रोड पर एक अनियंत्रित कार ने कई दुपहिया वाहनों को कुचल दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार चालक की लापरवाही के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की।

​देखते ही देखते वाहनों के उड़े परखच्चे

​जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे एक RJ-02 नंबर की स्विफ्ट कार नत्थूसर गेट से मुरलीधर की तरफ तेज गति में आ रही थी। जोशी आइसक्रीम दुकान के पास कार अचानक बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने सड़क पर चल रही तीन स्कूटी और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अंत में कार एक दुकान की चौकी से टकराकर रुकी।

​ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया घायल

​इस सड़क दुर्घटना में कई लोगों को चोटें आईं, जिनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

​नयाशहर पुलिस मौके पर पहुँची

​हादसे की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कार में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement