Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट, 10 जवान शहीद, वाहन चालक की भी मृत्यु

India-1stNews




रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की भी मृत्यु हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है. इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की मृत्यु हुई है. उन्होंने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में अभियान में शामिल डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए तथा एक वाहन चालक की मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है. इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है. 




सोर्स- भाषा 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement