Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में फिर मर्डर ! युवक की 'खूनी' रंजिश में हत्या; ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद, पुलिस ने संदिग्धों को दबोचा

India-1stNews



​– सनसनीखेज वारदात: गली नंबर 7 में देर रात हुआ खूनी खेल; राजेंद्र सिंह के पुत्र जय सिंह की हत्या से इलाके में दहशत।

– विवाद की जड़: कई वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा था मृतक; ससुराल वालों से चल रही थी तनातनी।

– पुलिस का एक्शन: पिता की रिपोर्ट पर नामजद मुकदमा दर्ज; मुक्ताप्रसाद पुलिस ने संदिग्धों को किया राउंडअप।

​बीकानेर, 11 अप्रैल (शनिवार)। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित रामपुरा बस्ती में शनिवार की रात हत्या की एक वारदात से दहल उठी। पारिवारिक कलह और आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ ही घंटों में संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

​ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

​मृतक की पहचान जय सिंह 28 (पुत्र राजेंद्र सिंह), निवासी गली नंबर 7, रामपुरा बस्ती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जय सिंह पिछले काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। इसी पारिवारिक कलह के कारण उसका अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने जय सिंह पर तलवार से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर थाना पुलिस ने तुरंत दबिश दी और इस मामले में 4 संदिग्धों को राउंडअप किया है।

​गहन पूछताछ जारी

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पूरी तरह से पारिवारिक और आपसी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की कड़ियों और इसमें शामिल अन्य चेहरों का पर्दाफाश किया जा सके। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement