Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

काली रील,कानफोडू हॉर्न, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 186 वाहन जब्त

India-1stNews




बीकानेर। बीकानेर में कल दिन में सुस्त नजर आई पुलिस अचानक शाम ढलने के साथ सख्ती पर उतर आई। बीकानेर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर पुलिस की गाड़ियां व खाकी ही खाकी नजर आई। दरअसल, बीकानेर पुलिस ने बिना नम्बरी वाहनों, काली रील, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा कानफोडू हॉर्न वाले वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जिसके तहत भीड़भाड़ वाले केईएम रोड से लेकर हाइवे तक के मुख्य मार्गों व चौराहों पर पुलिस ही पुलिस नजर आई। यह अभियान रात को सात बजे से रात नौ बजे तक चला। पुलिस ने दो घंटे की कार्रवाई के दौरान 186 वाहनों के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। 13 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंजसर सीज तथा नौ गाड़िया जब्त की। 72 कारों ंसे काली रील उतरवाई गई। उन पर जुर्माना लगाया गया। वहीं 29 बिना नम्बरी वाहनों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान भुट्टों के चौराहे पर एक खड़ी गाड़ी में शराब की पेटियां मिली। पुलिस ने मुताबिक शाम आठ बजे से अब रोजाना वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान आठ बजे के बाद शराब ठेकों पर खड़ी गाड़ियों को भी सीज किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562