Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

आवारा सांड ने महिला को बाजार में किया घायल, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

India-1stNews




बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा पशु आए दिन ग्रामवासियों को अपना निशाना बना रहे हैं। बुधवार शाम को को भी मुख्य बाजार में आवारा पशु की चपेट में आने एक महिला चोटिल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला किसी कार्य से बाजार आई थी। इस दौरान बस स्टैंड के पास पीछे से भाग आए एक आवारा सांड ने महिला को टक्कर दी, जिससे महिला गिरकर चोटिल हो गई। आस-पास के लोगों ने महिला को संभाला। आवारा सांड की चपेट में आने से महिला के हाथ, सिर में चोटें आई हैं। महिला को आवारा सांड के टक्कर मारने की घटना पास ही स्थित मोबाइल शॉप के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे में मुख्य बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में खुलेआम घूम रहे आवारा पशु आए दिन राहगीरों को चपेट में ले रहे हैं। आवारा पशुओं की चपेट में आने से कई बार नागरिकों के फ्रेक्चर तो कई बार शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आ चुकी है, आवारा पशुओं की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान से भी हाथ गंवा चुके हैं लेकिन फिर भी जिम्मेदार मौन है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement